स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से मनाया आंवला नवमी का पर्व | Loktaal News

Anand Sarvare

30/10/2025

हरदा। स्वर्णकार (सोनी) समाज की महिलाओं ने आज आंवला नवमी का त्यौहार पारंपरिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं समाज की सांस्कृतिक प्रभारी सुधा सोनी ने बताया कि महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आंवले के पेड़ के नीचे आंवला नवमी का व्रत-पूजन किया। सभी महिलाएं अपने घर से भोजन बनाकर लाई थीं और पूजन-अर्चन के बाद एक साथ भोजन किया।

कार्यक्रम पूर्णतः पौराणिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को कुमकुम लगाकर शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को दिवाली के बाद पहले दिवाली मिलन के रूप में भी मनाया गया।
सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में समाज की महिलाएं इसी तरह सामूहिक रूप से त्यौहार व कार्यक्रम मनाकर समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देंगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज की संरक्षिका एवं पूर्व प्राचार्य कमला सोनी, सुनीता सोनी, मनीषा सोनी, सीमा सोनी, अल्का सोनी, रानी सोनी, मेघा सोनी, गरिमा सोनी, नित्या सोनी, ज्ञानवी सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment