जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास पर दिया गया विशेष जोर
हरदा/हंडिया। मंगलवार ग्राम पंचायत पचोला के मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था “लोग जागृति समाज कल्याण संस्था” द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों के क्षमता वर्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समिति सदस्यों में नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल का विकास करना था।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में इन समितियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने नर्मदा स्वच्छता अभियान को प्रत्येक माह चलाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नदियों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नदी किनारों पर वृक्षारोपण को भी उन्होंने जरूरी बताया।

संस्था प्रभारी सुरेश माणिक ने नवांकुर सखियों को अपने घरों में छोटी-छोटी नर्सरी विकसित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि गांव में ही पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके।
परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा ने नेतृत्व विकास, कौशल विकास, दस्तावेजीकरण एवं एनजीओ पंजीयन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित कार्य प्रणाली अपनाकर ही ग्रामीण स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने C.M.C.L.D.P. कोर्स की संक्षिप्त जानकारी भी दी।
👥 ये रहे उपस्थित सदस्य
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष अशोक धनगर सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य—भीम पटेल, रामविलास धनगर, राहुल धनगर, आनंद सरवरे, राजेश, वीरेंद्र, हरि भगवान धनगर, रामकृष्ण धनगर, कैलाश चंद्र धनगर, गिरीश कुमार, राम तिवारी, मोहन शर्मा, पीयूष शर्मा, रामविलास विश्वकर्मा, धर्मेंद्र व्यास, राकेश खत्री—तथा नवांकुर सखियां सुनीता बाई, रमा धनगर, सीमा, रूपाली, संध्या, बसु बाई, रश्मि बाई, नीतू, मंजू बाई, मधु बाई आदि उपस्थित रहीं।